कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने व्यक्त की शोक संवेदना

दीपक श्रीवास्तव 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने व्यक्त की शोक संवेदना
 जौनपुर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र प्रणव सिंह के सड़क दुर्घटना में निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शनिवार को प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए परिवार वालों के साथ इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ में खड़ा रहने का पूरा आश्वासन दिया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डा राकेश मिश्र मंगला गुरु, जयशंकर दूबे, पूर्व प्रमुख देवेन्द्र सिंह, प्रतापगढ कांग्रेस के नेता रामलवट यादव, भदोही जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, दिनेश तिवारी, विनय मिश्रा, उस्मान अली, पदमाकर उपाध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान, सभासद शहनवाज मंजूर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सोनकर, इरशाद खान संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, शेरबहादुर सिंह, श्याम शंकर उपाध्याय, महात्मा प्रसाद शुक्ला, अरविंद यादव, जब्बार अली सलमानी ने भी शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ