दीपक श्रीवास्तव/ इंद्रजीत सिंह मौर्य
बिल रिवीजन, लाइन शिफ्टिंग में भ्रष्टाचार की जांच से हड़कंप
अधिशासी अभियंता कार्यालय में लाखों के घोटाले की रेंडम चेकिंग से भ्रष्टाचारी सहमें,चेकिंग के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के फोन कराए गए बंद
जौनपुर । बिजली विभाग के मछलीशहर डिवीजन स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुए लाखों के घोटाले की जांच के लिए शुक्रवार को लखनऊ से आई टीम के पहुंचते ही पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया।
आधा दर्जन अधिकारियों की स्पेशल टीम ने कार्यालय पहुंचते हैं बिल रिवीजन और लाइन शिफ्टिंग की पूरी पत्रावली अपने कब्जे में ले ली। टीम ने पिछले कई वर्षों में किए गए कार्य की बिंदुवार रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की। घँटों देर तक चली इस विशेष छानबीन के दौरान सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखा था।
महकमें के सभी छोटे से बड़े अफसर के मोबाइल फोन टीम ने बंद करवा दिये।
आरोप है कि उक्त कार्यालय द्वारा बिजली विभाग को कई करोड़ रुपए की राजस्व हानि हुई है।
मुगराबादशाहपुर के धौरहरा गांव निवासी पवन कुमार पाण्डेय ने अधिशासी अभियंता मछलीशहर राजन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजस्व घोटाले का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री सहित विद्युत विभाग के उच्चाघिकारियों को साक्ष्य सहित शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है।शपथ पत्र देते हुए इस भ्रष्टाचार को प्रमुखता से उठाते हुए आरोप लगाया है कि उपभोक्तओं का 1 लाख का बिजली बिल महज 5 हजार लेकर एक्सईएन मछलीशहर द्वारा खत्म कर दिया गया हैं।
पी.डी. करने के बाद उसी नाम से उसी परिसर में पुनः नया कनेक्शन दे दिया गया हैं।पवन का यह भी आरोप है कि लाइन शिफ्ट करने के नाम पर लाखो के राजस्व का नुकसान हुआ है। बिल रिवीजन के नाम पर यदि मछलीशहर डिविजन कि जाँच करायी जाये तो कई करोड़ का घोटाला सामने आयेगा।
सरकारी धन का खूब हो रहा है बंदरबाँट
मछली शहर । शासन के निर्देशों की धज्जी उड़ाते हुए करोड़ों के हुए इस खेल में विद्युत विभाग के नियमों व दिशा निर्देशों को दर किनार करते हुए कनेक्शन के नाम पर अलग-अलग देय शुल्को में रसीद काटी जा रही हैं।अधिशासी अभियंता की शिकायत पाँच माह पूर्व ही की गई थी। साक्ष्य सहित आठ मामलों को विभाग को दिया गया था। अभी यह जांच पूरी नहीं हुई थी, तब तक आठ मामलों को और उजागर करते हुए फिर से जांच कराये जाने की माँग की गई।जिस पर विभाग द्वारा जांच पड़ताल कराई जा रही है।अधिशासी अभियंता पर लगे आरोप की शिकायत की जाँच के लिए अधिशासी अभियंता मीटर व विभाग के लेखाकार की टीम शुक्रवार को मछलीशहर पहुँची। जांच पड़ताल करने के बाद टीम के सदस्य वापस लौट गए।जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता जौनपुर को शीघ्र ही सौंपने की बात कही गई है।
इस मामले में अधीक्षण अभियंता विद्युत अनिल कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि उक्त कार्यालय में हुई राजस्व घोटाले की शिकायत की जांच के लिए टीम बनाई गई है। अधिशासी अभियंता मछलीशहर की जाँच के लिए गठित टीम जाँच करने शुक्रवार को वहाँ गई थी। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें