सेवा भारती मछलीशहर की जिला कार्यसमिति घोषित, डॉ आर.बी. चौहान बने जिलाध्यक्ष

दीपक श्रीवास्तव 
सेवा भारती मछलीशहर की जिला कार्यसमिति घोषित, डॉ आर.बी. चौहान बने जिलाध्यक्ष
 जौनपुर ,24 मार्च। यूपी के जौनपुर में सेवा भारती, मछलीशहर इकाई की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा मंगलवार को  मछलीशहर में आयोजित बैठक के दौरान की गई। क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश के युद्धवीर जी की संस्तुति के उपरांत काशी प्रांत के प्रांत सहसेवा प्रमुख पवन जी ने नई कार्यसमिति की घोषणा की। इस निर्णय से संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, विभाग उपाध्यक्ष जौनपुर द्वारा जारी 25 पदाधिकारियों की सूची में युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाले इस जनपद में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को समाहित करने का प्रयास किया गया है, जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
नई कार्यसमिति में ब्रह्मदेव उपाध्याय को संरक्षक, डॉ आर.बी. चौहान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश तिवारी, डॉ ए.के. तिवारी और संतोष बिंद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री के रूप में विभव सिन्हा और सौरभ दुबे, जबकि मंत्री पद पर संगम, परमानंद और नितेश सेठ को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष रणजीत यादव, संपर्क प्रमुख मोलू जायसवाल, किशोरी विकास प्रमुख बीना सिंह तथा प्रचार प्रमुख के रूप में जय प्रकाश तिवारी को दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त संजय सिंह को स्वावलंबन प्रमुख, डॉ कोविदेंद्र को स्वास्थ्य आयाम प्रमुख, सुशील मिश्रा को अध्ययन प्रमुख और अशोक सरोज को सामाजिक आयाम प्रमुख बनाया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ तेज सिंह ने की, जबकि डॉ वेद प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ आर.बी. चौहान ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ