जौनपुर में रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर में रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जौनपुर में माह-ए-रमज़ान के तीसरे जुमे की नमाज़ शुक्रवार को जिले भर की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। अटाला मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोज़ेदार अकीदतमंदों ने नमाज़ पढ़ी। इस दौरान मुल्क की सलामती और गुनाहों की मग़फ़िरत के लिए दुआएं मांगी गईं।

नमाज़ के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
जुमे की नमाज़ अदा करने से पहले अटाला मस्जिद के मुतवल्ली ने रोज़ा, नमाज़ और क़ुरआन की फ़ज़ीलत (महत्व) पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि ये तीनों इबादतें क़यामत के दिन नेक बंदों की सिफ़ारिश करेंगी और जहन्नम की आग से बचाएंगी। मुतवल्ली ने रोज़ेदारों को बुरी बातों, बुरे कामों और लड़ाई-झगड़े से बचने की नसीहत दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ