दीपक श्रीवास्तव
मियांपुर की शाही मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर स्थित शाही मस्जिद में शुक्रवार देर रात कुरान-ए-पाक की तरावीह मुकम्मल हुई। इस रूहानी और नूरानी मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, जहाँ विशेष दुआओं के साथ मुल्क की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई।
माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही मोमिन अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। सहरी, इफ्तार और तिलावत-ए-कुरान के साथ मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी है। मियांपुर शाही मस्जिद के मुतवल्ली हाफिज मोहम्मद साफे ने तरावीह की नमाज मुकम्मल कराई।
कुरान मुकम्मल होने की खुशी में नमाजियों ने हाफिज मोहम्मद साफे साहब को माला पहनाकर और गुलपोशी कर उनका खैरमकदम किया।इस दौरान उन्हें कपड़े और विभिन्न तोहफे भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया गया।
तरावीह खत्म होने के बाद पूरी मस्जिद का माहौल नूरानी हो गया। नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मुसाफा (हाथ मिलाकर) मुबारकबाद दी। इस खुशी के मौके पर सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से:
तुफैल अंसारी जुबेर अहमद आफताब अहमद सरफराज अहमद मोहम्मद आसिफ शिबू अज़ीम जाहिद अख्तर बिन्नी नाजिस पिंटू जुनैद अंसारी ओसामा मोहम्मद अफान वशीक पप्पू बड़के बाबू बड़ी संख्या में स्थानीय नमाजी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें