दीपक श्रीवास्तव
भारतीय नववर्ष पर जौनपुर में भक्ति और उत्साह का संगम, लायन्स क्लब क्षितिज का भव्य डांडिया महोत्सव
मां दुर्गा की आरती से हुआ शुभारंभ, भजन-गरबा और डांडिया में देर रात तक झूमे लोग, विजेताओं को मिला सम्मान
जौनपुर।भारतीय नववर्ष संवत-2083, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी के पावन अवसर पर लायन्स क्लब क्षितिज द्वारा एक भव्य डांडिया महोत्सव एवं भारतीय नव वर्ष अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को भक्ति, उल्लास और उत्साह के रंग में रंग दिया। संस्थाध्यक्ष लायन अतुल सिंह के नेतृत्व एवं संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ शशांक सिंह रानू, के मार्गदर्शन में तथा पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ दिलीप सिंह, , एमजेएफ विष्णु सहाय, लायन धर्मेंद्र सेठ एमजेएफ प्रदीप सिंह, लायन जय कृष्ण साहू डांडिया कॉर्डिनेटर के प्रयासों से राजमहल परिसर में आयोजित इस भजन संध्या एवं डांडिया महोत्सव में शहर के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के साथ डॉ. रजनी कांत द्विवेदी द्वारा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, विशिष्ट अतिथि लायन्स क्लब इंटरनेशनल मण्डल 321ई के मण्डलाध्यक्ष लायन अर्पण धर दुबे, जीएटी एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, वी डी जी सेकंड उमेश चंद्र कक्कड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। मां दुर्गा की स्तुति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में संस्था की लायनेस द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा की स्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। चेयरपर्सन आराधना सिंह एवं शुभ मंगलम इवेंट के निर्देशन में शिल्की श्रीवास्तव, शांभवी सिंह वंशिका सिंह, डॉ. प्रिया सिंह, सीमा चक्रवाल, पूजा श्रीवास्तव, साक्षी टंडन, गायत्री जायसवाल, एवं महक सिंह द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। उनकी सजीव प्रस्तुति और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके पश्चात प्रतापगढ़ से आए अमर सुदामा ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, राधा-कृष्ण झांकी, लव-कुश एवं माता सीता के दिव्य स्वरूप का मंचन किया गया तथा फूलों की होली ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। डांडिया और गरबा में झलका उत्साह, देर रात तक चला उत्सव भजन गायक राजेंद्र राज द्वारा प्रस्तुत देवी गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही डांडिया की धुन बजी, महिलाएं, पुरुष और युवा उत्साह के साथ मैदान में उतर आए और देर रात तक गरबा एवं डांडिया का आनंद लेते रहे। रंग-बिरंगी पोशाकों और पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया—
🔹 बेस्ट कपल डांडिया – विशाल एवं एकता बरनवाल (प्रथम)
🔹 बेस्ट मेल डांस – शुभम गुप्ता (प्रथम)
🔹 बेस्ट फीमेल डांस – डॉ. प्रिया सिंह (प्रथम)
🔹 बेस्ट ड्रेसअप मेल – विशाल गुप्ता (प्रथम)
🔹 बेस्ट ड्रेसअप फीमेल – डॉ. आकांक्षा द्विवेदी (प्रथम)
विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत कम समय में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जी ए टी एरिया लीडर लायन क्षितिज शर्मा ने कहा कि इस संस्था के सदस्यों में जो ऊर्जा, समर्पण और सेवा भाव दिखाई देता है, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। अतिथियों का हुआ सम्मान, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित संस्थाध्यक्ष अतुल सिंह, चार्टर अध्यक्ष शशांक सिंह रानू एवं सचिव अजीत सोनकर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनील कन्नौजिया, यवनिका सिंह, अर्चना सिंह, किरण सेठ, नीतू सिंह, सुषमा सोनकर, निशा कनौजिया, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कौशल त्रिपाठी, देव आनंद, सर्वेश जायसवाल, डॉ. प्रशांत, राजीव गुप्ता, संजय बैंकर, संजय गुप्ता, डॉ. चंदन नाथ, जगन्नाथ मोदनवाल, देवेश जी, मो. हाफिज, हसन अब्बास, सुनील जायसवाल, नीरज सिंह, नीरज श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, संजय जायसवाल, विनय बरोतिया, दीपक साहू, डॉ. विकास रस्तोगी, अंजनी प्रजापति, दिलीप जायसवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, विशाल बरनवाल, डॉ. सतीश चंद्र मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, रामकृपाल, राम अचल मौर्य, डॉ. योगेंद्र सिंह, रजनी साहू, शरद टंडन, अभिषेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष लायन लायन संजय गुप्ता प्रदीप सिंह और अंजनी प्रजापति द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, रश्मिता सिंह,बबीता चौबे,सुनीता राय,सरला माहेश्वरी नीतू सिंह ने अपनी भूमिका निभाई। भक्ति, संस्कृति, संगीत और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हुए लायन्स क्लब क्षितिज का यह आयोजन जौनपुर में भारतीय नववर्ष का एक ऐतिहासिक और यादगार उत्सव बन गया, जिसकी चर्चा शहरभर में होती रही।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें