नीलम श्रीवास्तव बनीं ब्लॉक अध्यक्ष रेहरा, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

दीपक श्रीवास्तव 
नीलम श्रीवास्तव बनीं ब्लॉक अध्यक्ष रेहरा, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
गोण्डा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत द्वारा संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनपद बलरामपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष गोण्डा अमित कुमार श्रीवास्तव ने शीर्ष पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद नीलम श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष रेहरा के पद पर मनोनीत किया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र श्रीवास्तव (दीनू भईया), राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भईया एडवोकेट) तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव से परामर्श के उपरांत की गई। वहीं, इस मनोनयन में जिला अध्यक्ष गोण्डा मनोज श्रीवास्तव की संस्तुति भी शामिल रही।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव से संगठन ने अपेक्षा जताई है कि वे बलरामपुर जनपद में कायस्थ महासभा को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
नीलम श्रीवास्तव के मनोनयन पर राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ बलरामपुर जनपद के कार्यकर्ताओं और कायस्थ समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह के निर्णयों से न केवल संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होती है, बल्कि समाज के लोगों को एकजुट करने में भी मदद मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ