दीपक श्रीवास्तव
राजेश यादव बनाए गए कंरजाकला के सपा अध्यक्ष
जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति से जौनपुर जिले में राजेश यादव को करंजाकला विकासखंड इकाई का समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष बनाया। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य व सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र दिया । माल्यार्पण कर उन्हे सम्मानित किया। राजेश यादव करंजाकला विकासखंड के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के निवासी हैं । पेशे से अध्यापक है,नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिली हैं उसे निष्ठा से निर्वहन करुंगा और पार्टी मजबूत करने और आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा । इस अवसर पर महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेश, दिलीप प्रजापति, दारा सिंह चौहान, अशोक कुमार जितेंद्र मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें