दीपक श्रीवास्तव
श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली विशाल कलश यात्रा
गोमती तट से गोकुल घाट तक, 7 दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
जौनपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर महर्षि जमदग्नि की पावन धरा पर एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा आदि गंगा गोमती तट स्थित हनुमान घाट से शुरू होकर कथा स्थल गोकुल घाट पर समाप्त हुई।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश स्थापित कर भाग लिया। यात्रा चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब यूसुफ रोड, बड़ी मस्जिद, पुरानी बाजार और बेगम गंज चुंगी जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी।
गोकुल घाट पर यह कलश यात्रा सात दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। यह कथा 30 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगी, जिसका वाचन प्रख्यात कथा व्यास दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी महाराज अपने मुखारविंद से करेंगे।
कलश शोभायात्रा के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें डॉ. वंदना सरकार, विनीता गुप्ता, रजनी गुप्ता, उमा गुप्ता, शशि मौर्या, गीता चौरसिया, डॉ. सरला त्रिपाठी, डॉ. अनीता त्रिपाठी, डॉ. स्वप्निल सिंह, सलोनी निषाद, उमा निषाद, आनंद मिश्र, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता और राघवेंद्र दुबे शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें