दीपक श्रीवास्तव
होली का त्योहार एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाता है: दिनेश टंडन
जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार शाम नखास स्थित गोल्ड पैलेस गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम एकजुटता बढ़ाने में सहायक होते हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने अपने बधाई संदेश में सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना को बढ़ाता है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, संरक्षक नन्हेलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक मनोज गुप्ता, अशर्फी लाल जायसवाल, श्यामचंद्र अग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद अग्रहरि, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, प्रदीप जायसवाल, डॉ. रामसूरत मौर्या, रवि श्रीवास्तव, मनोज वत्स, अरुण त्रिपाठी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, रविंद्र अग्रहरि सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। सभी ने एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सनी वर्मा और राजीव साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, प्रियम वर्मा, विमल भोजवाल, राकेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह और विजय अग्रहरी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल, सारिका सोनी, डॉ. कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सेठ, मधुसूदन बैंकर, विनोद सेठ, अमित पांडे, ओम प्रकाश जायसवाल, रोशी सोनकर, सुरेंद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, हफीज शाह, शशांक सिंह रानू, शिवम बरनवाल, संदीप यादव, पवन जायसवाल, संतोष जायसवाल, वेद कुमार, शंभूनाथ जायसवाल, डी.के. अग्रहरि, सुरेंद्र यादव, संदीप जायसवाल, गुलजारीलाल साहू, सुरेंद्र प्रधान सहित विभिन्न तहसीलों से आए पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें प्रदीप जायसवाल, रविकांत जायसवाल, धनंजय सेठ, अंकित कुमार, विनोद जायसवाल, आदर्श, घनश्याम जायसवाल, प्रदीप कुमार कमलापुरी, बृजेश जायसवाल, अमरीश उपाध्याय, दयाराम गुप्ता, अवतार सोनपुर, कमलजीत सिंह, दिलीप साहू, चंदन केसरी, संदीप जायसवाल, सत्यनारायण सेठ और नितेश सेठ शामिल थे।
नगर के सभी ट्रेड के अध्यक्षों और महामंत्रियों को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र सिंह राज और वाराणसी की निधि तिवारी ने रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल मद्धेशिया ने किया और कार्यक्रम संयोजक सनी वर्मा ने अतिथियों व व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें