दीपक श्रीवास्तव
शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलना चाहिए:डॉ विवेकानंद
जौनपुर। सद्भावना क्लब द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह पार्क, सब्जी मंडी में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सद्भावना क्लब के अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मौर्य ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को विस्तार से बताया, पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और शहीदों के योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल,रविकांत जायसवाल,कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता,अंश मौर्या, धीरज गुप्ता, सैयद फरोग अहमद, प्रीतेश गुप्ता मोहम्मद हम्ज़ा, मोहम्मद हंजला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहीदों के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन सचिव हर्ष माहेश्वरी ने और संयोजक लोकेश जावा ने आए हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें