दीपक श्रीवास्तव/सीपी दुबे
बार-बेंच ने एक दूसरे के ऊपर फूलों से खेले होली
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ भवन के परिसर में सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसका संचालन संघ के मंत्री रण बहादुर ने किया।
मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होता है । शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने होली मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बिरहा गायिका ज्योति यादव ने होली गीत , बिरहा,बेलवरिया, चैता इत्यादि सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। इस बीच लोग ठंडई का आनंद लिए और फूल उड़ाते रहे। लोगों की छिपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आई। उक्त कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव , रणजीत कुमार, उमेश कुमार द्वितीय, पशुपति नाथ मिश्रा,सी जे एम श्वेता यादव, संगीता, अन्नपूर्णा अनुज कुमार जौहर व अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे । जबकि अधिवक्ताओं मेंप्रेम शंकर मिश्रा,ब्रजनाथ पाठक, सत्येंद्र बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, मंजीता कौर, हिमांशु श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र दुबे, सूर्यमणि पाण्डेय, संकटा प्रसाद पाण्डेय, प्रदीप निषाद, शैलेश मिश्रा, ओम प्रकाश पाल, चंद्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, अवधेश यादव सहित तमाम अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें