जौनपुर महोत्सव के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव जाने क्या है रूट

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर महोत्सव के मद्देनजर  यातायात व्यवस्था में बदलाव जाने क्या है रूट 

जौनपुर महोत्सव के मद्देनजर 24 मार्च,  को शाही किला जौनपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जनसाधारण को सूचित किया गया है कि कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर वाहनों के लिए पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी।

यातायात डायवर्जन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। सद्भावना तिराहे से किले की ओर केवल कार्यक्रम से संबंधित वाहन जा सकेंगे। अशोक टॉकीज तिराहा, मानिक चौक और अटाला तिराहा से किले की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, नगर पालिका दक्षिणी गेट चौराहा से भी किले की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।

सिपाह से अटाला की तरफ और सुतरहट्टी तिराहे से किले की तरफ भी सिर्फ कार्यक्रम से संबंधित वाहन ही जा पाएंगे। अहियापुर तिराहे से सुतरहट्टी की तरफ भी कार्यक्रम से संबंधित वाहन ही सकेंगे।
कार्यक्रम में आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पंचहटिया और सिपाह की तरफ से आने वाले वाहन राज महल के पीछे पार्किंग में खड़े होंगे। जफराबाद और लाइनबाजार की तरफ से आने वाले वाहन गहना कोठी सद्भावना तिराहे के बगल में बगीचे वाली पार्किंग का उपयोग करेंगे। मल्हनी की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन भी राज महल के पीछे पार्किंग में खड़े होंगे।

भंडारी, मछलीशहर, सिकरारा और बदलापुर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए शिया कॉलेज पार्किंग निर्धारित की गई है। मड़ियाहूं की तरफ से आने वाले वाहन केरारवीर मंदिर से आगे रोड पर दोनों तरफ और मिथिलेश की पार्किंग में खड़े हो सकेंगे।
वीआईपी वाहनों के लिए किले के पीछे ड्राइवर अब्बास की पार्किंग आरक्षित की गई है। दो पहिया वाहनों के लिए शेराज की पार्किंग और राज कॉलेज पुलिस चौकी के सामने मैदान/पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ