युवक का फंदे पर लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या बताते हुए किया कार्यवाही की किया मांग

दीपक श्रीवास्तव 
युवक का फंदे पर लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या बताते हुए किया कार्यवाही की किया मांग 

जौनपुर में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग पर 28 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस के आश्वासन के बाद शव का दाह संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

यह घटना मंगलवार को सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ के पास हुई। खुटहन गांव निवासी 28 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री पुत्र लुटावन गुप्ता का शव फंदे से लटकता पाया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंत्य परीक्षण के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। आक्रोशित परिवार के लोग शव घर लाकर हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने खुटहन वाया जौनपुर मार्ग को जाम करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से वे इसमें सफल नहीं हो सके।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शवदाह के लिए सहमत हुए। लगभग 28 घंटे बाद सुतौली घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ