दीपक श्रीवास्तव
जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठे सैकड़ों हांथ
जौनपुर ।उमरपुर क्षेत्र के अहमद खां मंडी मोहल्ला में स्थित जामा मस्जिद में संरक्षक मुशीर आलम सिद्दीकी,निजामुल हक,फ़रीदुल हक,नेयाज खान,के संरक्षण में सोमवार देर रात कुरान-ए-पाक की तरावीह मुकम्मल हुई। इस रूहानी और नूरानी मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी जुटे, जहाँ विशेष दुआओं के साथ मुल्क की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की गई।
इबादत का दौर और इमामों का सम्मान
माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही मोमिन अल्लाह की इबादत में मशगूल हैं। सहरी, इफ्तार और तिलावत-ए-कुरान के साथ मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी है। अहमद खा मंडी जामा मस्जिद में इमाम हाफिज अब्दुल हक हाशमी ने तरावीह की नमाज मुकम्मल कराई।
कुरान मुकम्मल होने की खुशी में नमाजियों ने हाफिज श्री हाशमी को माला पहनाकर और गुलपोशी कर उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान उन्हें कपड़े और विभिन्न तोहफे भेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया गया।
तरावीह खत्म होने के बाद पूरी मस्जिद का माहौल नूरानी हो गया। नमाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर और मुसाफा (हाथ मिलाकर) करके मुबारकबाद दी। इस खुशी के मौके पर सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई।
इस मौके पर मुख्य रूप से जावेद मौलाना,रियाजुल हक़,
आले रसूल खान, इकबाल खान, नफीस खान, एजाज खान,अल्ताफ खान, आफताब खान,अमीरुद्दीन मंसूरी,अरशद अंसारी ,अनीस अंसारी, अजीम अंसारी,शरीफ सलमानी ,तालिब खान,शकील अहमद खान, हाफिज मुस्लिम अंसारी, हाफिज कैफ खान,अहमद खान, डॉ सरफराज खान, इजराइल मुमताज, अमन शाह,शेफ खान ,अशहद खान, जफर खान,शिबली खान,अजमल खान,अबी खान,
वसीम अहमद मंसूरी ,महमूद पप्पू, अशियम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नमाजी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें