ईरान में फंसे भारतीय के परिजनों में दहशत वतन वापसी की सरकार से लगा रहे गुहार

दीपक श्रीवास्तव 
ईरान में फंसे भारतीय के परिजनों में दहशत वतन वापसी की सरकार से लगा रहे गुहार


जौनपुर,11 मार्च । ईरान इजराइल और अमेरिका में हो रहे युद्ध के बीच कई भारतीय अलग अलग खाड़ी देशों में फंसे हुए है।जो अपनो के बीच वतन वापसी करना चाहते है,लेकिन भीषण जंग के कारण अभी तक वतन वापसी नही हो पाई है।खाड़ी देशों में फंसे हुए लोगो के परिवारीजन इसको लेकर काफी चिंतित है और भारत सरकार से अपनो की वतन वापसी की गुहार लगा रहे है।इसी क्रम में यूपी के जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा निवासी शुभम जायसवाल ईरान के अर्दकन  शहर में फंसे हुए है,वह ईरान की तारा स्टील कंपनी में लैब टेक्नीशियन के पद पर नौकरी कर रहे थे। बुधवार को हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए शुभम के बड़े भाई मोहित जायसवाल ने बताया कि छोटा भाई शुभम चार वर्ष पूर्व नौकरी के लिए ईरान गया था,अभी पिछले साल फरवरी 2025 में भारत अपने घर आया था।लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से वापस चला गया। मोहित ने बताया कि शुभम जल्द ही भारत लौटने की तैयारी में था और फ्लाइट की टिकट भी कन्फर्म हो गयी थी।लेकिन इसी बीच इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया।तब से वह वहीं फंसा हुआ है,मोहित ने बताया  कि वहां शुभम के साथ 40 से ज्यादा भारतीय फंसे है जो उसी स्टील कंपनी में कार्य करते है।
 मोहित जायसवाल ने बताया कि कल यानी मंगलवार को भी शुभम से बातचीत हुई है लेकिन वहां का मंजर बहुत भयावह है,शुभम ने बातचीत में अपने परिवार से बताया कि एक एक कर सभी शहर नष्ट होते जा रहे है,हमारी आंखों के सामने से मिसाइल निकलती है।यहां बहुत डर का माहौल है।शुभम ने ईरान में भारतीय दूतावास से सम्पर्क किया है लेकिन वहां भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
ईरान में फंसे शुभम के भाई मोहित ने भारत सरकार से अपील किया है कि मेरे भाई के साथ ईरान में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित वतन वापसी कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ