दीपक श्रीवास्तव
राष्ट्रीय लोक अदालत में 54,265 मामले हुए निस्तारित,19.16 करोड रुपए की धनराशि पर समझौता
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दीवानी न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जज सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता, रणजीत कुमार एडीजे/ नोडल अधिकारी एवं सुशील कुमार सिंह सचिव की देखरेख में दीवानी न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला जज सुशील कुमार शशि ने दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।विभिन्न न्यायालय में लंबित 6325, राजस्व न्यायालय व प्रशासन के कुल 47,940 मामले में निस्तारित हुए। समझौता राशि 19.16 करोड रुपए की गई।पारिवारिक न्यायालय द्वारा 101 मामले निस्तारित हुए जिसमें पीड़िता को 1.27 करोड रुपए समझौता राशि मिली। विद्युत के 323,फौजदारी के 4201 वाद निस्तारित हुए। 6.29 लाख रुपए अर्थदंड लगा।एनआई एक्ट के 6 मामले तथा विभिन्न प्रकार के 1562 व सिविल के 78 मामले निस्तारित हुए। उत्तराधिकार के मामलों में 16.46 लाख रुपए का प्रमाण पत्र निर्गत हुआ। वैवाहिक विवाद के सात,राजस्व फौजदारी के 1809, राजस्व के 607, अन्य प्रकार के 44074, जलकर के 33, बीएसएनएल के रिकवरी के 5 मामले निस्तारित हुए।19,841 रुपए का समझौता किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें