दीपक श्रीवास्तव
मुठभेड़ के बाद जनसेवा केंद्र संचालक से लूट करने वाले तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से असलहा व लूटी गई बाइक 27 हजार नगद बरामद
जौनपुर।जफराबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र के बेलाव पूल के पास गुरुवार की रात को जफराबाद, गौराबादशाहपुर और स्वाट की संयुक्त टीम से सीएचसी संचालक को गोली मारकर लूट करने वाले तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी।मुठभेड़ में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी।वहीं बदमाशों की गोली थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर तथा एस एस आई अरविंद सिंह के दाहिने हाथ के मे भी गोली हल्की सी छूते हुए निकल गयी।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
ज्ञात हो 11 मार्च को क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में एक सीएचसी संचालक प्रेमचंद को गोली मारकर बदमाशों ने उनकी बाइक, 90 हजार रुपये सहित बैग व मोबाइल लूट लिया था।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के पुलिस की ऊक्त टीमें सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में बदमाशों को पकड़ने की तलाश में लगी थी।जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल कबूलपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रह थे।इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ऊक्त लूट कांड के बदमाश लूटी गई बाइक से केराकत की तरफ से बेलाव की तरफ आ रहे है।उसी समय गौराबादशाहपुर तथा स्वाट टीम भी बेलाव पुल के पास ओहुँच गयी।जब पुलिस ने ऊक्त बाइक सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।उबड़-खाबड़ रास्ते पर नदी के किनारे के जंगल मे बाइक गिर गयी।गिरने के बाद बदमाश पुलिस को गाली देते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। इस गोलीबारी में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी।वे जैकेट के कारण बच गए।वही उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के हाथ में हल्की सी गोली छूते हुए निकल गयी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में घटना का मुख्य आरोपी आदर्श यादव उर्फ अलगू पुत्र बीएचयू यादव निवासी विशुनपुर बसवत गौराबादशाहपुर के पैर में गोली लगी।वही बाइक लेकर भागते समय अमन यादव पुत्र लालसाहब यादव निवासी बगथरी गौराबादशाहपुर, तथा दिवाकर कुमार पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।अमन यादव को भी पैर में चोट आयी।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही जनसेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद यादव को गोली मारकर उनकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी थी।पुलिस ने इनके पास से एक 32 बोर की पिस्टल,दो कारतूस, एक 315 बोर का तमंचा,कारतूस, लूटी गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और लूट के 27,000 रुपये नकद बरामद किया हैं।पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है और घटना में फरार चौथे साथी अनुराग यादव की तलाश तेज कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें