अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह 
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर के तत्वावधान में 8 मार्च 2026 दिन रविवार को भव्य होली मिलन समारोह मनाया गया। यह कार्यक्रम आर.के. पैलेस मैरिज लॉन, मैहर मंदिर के सामने आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित कलाकारों के द्वारा फगुआ-चौताल, बच्चों द्वारा आकर्षक होली प्रस्तुतियां, महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण की होली, फगुआ गीत तथा होलिका दहन की पारंपरिक झांकी प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर समाज के लोग एकत्र होकर होली के पारंपरिक रंग और सांस्कृतिक विरासत को साझा किये। कार्यक्रम मे रंगारंग कार्यक्रम महिला सचिव स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव सोनी रिड्स नालेज नेशन स्कूल की तरफ से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव /संयोजक कायस्थ समन्वय समिति पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने किया कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (राजू) रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य  आशुतोष सिन्हा, विशिष्ट अतिथि  कुश श्रीवास्तव, प्रयागराज रहे। 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय  की शिक्षिका श्रीमती स्वरूचि श्रीवास्तव जी  को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया श्रीमती स्वरूचि श्रीवास्तव एक दिव्यांग शिक्षिका है इनको बंद विद्यालय का प्रभार मिला था उसे समय मात्र दो बच्चे थे अपने कम समय के कार्यकाल में इन्होंने उसे विद्यालय की संख्या दिव्यांग होने के बावजूद भी 40 तक पहुंचा दिया, कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव  राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव,  नीलमणि श्रीवास्तव,शिवमोहन श्रीवास्तव ,वरिष्ठ पत्रकार संजय अष्ठाना, दयाशंकर निगम,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव दादा, श्याम रतन,राजेश किशोर,ब्रह्मानंद श्रीवास्तव, सर्वजीत श्रीवास्तव, नलनीश श्रीवास्तव ,डा. विजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव,देवेन्द्र श्रीवास्तव डब्बू, लोकेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, शिवांशू श्रीवास्तव,  मनीष श्रीवास्तव पूर्व सभासद, धीरज श्रीवास्तव ठेकेदार, सन्दीप श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव जे पी, लाल मोहन, शिव प्रकाश,प्रभास श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव महिला अध्यक्ष श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव,भावना श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, करूणा श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, युवा महासचिव विकास श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का आभार जिला अध्यक्षअवधेश श्रीवास्तव ने किया और कार्यक्रम का संचालन नवनीत श्रीवास्तव जिला महासचिव ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ