दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत ,लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का होगा निपटारा
जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में जिला न्यायालय परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च (शनिवार) को प्रस्तावित है। इस लोक अदालत में लंबित अदालती मुकदमों और प्री-लिटिगेशन (समझौता योग्य) मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इसमें विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, ई-चालान और बैंक वसूली से संबंधित मामलों का निस्तारण होगा। यह अदालत उन सभी मामलों को निपटाने का अवसर प्रदान करेगी जिनमें पक्षकार आपसी सहमति से समाधान चाहते हैं। इस संबंध में गुरुवार को हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर 14 मार्च को सुबह 10 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वादकारी सिविल वाद, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन और बीमा से संबंधित मामलों में लोक अदालत के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
लोक अदालत का सिद्धांत 'न किसी की हार, न किसी की जीत' पर आधारित है, जिससे दोनों पक्षों को संतोषजनक समाधान मिल सके। जिले के सभी पीड़ित लोगों से अपील की गई है कि वे 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें