दीपक श्रीवास्तव
भारतीय मजदूर संघ ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, 25 फरवरी ।कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में श्रमिकों की आठ सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
जिलामंत्री प्रदीप सिंह ने बताया कि ये मांगें संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर आधारित हैं। संघ ने सभी क्षेत्रों में श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के लागू करने की मांग की है। साथ ही इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 में व्याप्त श्रमिक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया है। त्रिपक्षीय तंत्र के पुनर्गठन तथा इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को शीघ्र आहूत करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।
ज्ञापन में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ और ईएसआईसी की वेतन सीमा में वृद्धि तथा बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत पात्रता सीमा संशोधित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा स्कीम वर्करों और ठेका श्रमिकों को स्थायी करने तथा सामान्य भर्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग भी की गई है।संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिक हित में त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें