इन्द्रजीत सिंह मौर्य /दीपक श्रीवास्तव
खेतासराय में होली जुलूस पर ड्रोन से होगी निगरानी
उपद्रवी तत्वों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा, आईपीएस श्रुति जैन
संवेदनशील इलाके में छतों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
जौनपुर।खेतासराय थाना अंतर्गत जिले के अति संवेदनशील कस्बा खेतासराय में होली त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने के लिए
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड में आ गया है।कस्बा में निकलने वाले होली जुलूस और हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से खास निगरानी की जाएगी।
इसके अलावा कस्बा के पुरानी बाजार, जोगियाना, मोहल्ला गोला बाजार , बड़ी मस्जिद क्षेत्र के कुछ चिन्हित इलाकों में मकान के क्षतों पर सिविल ड्रेस में तेज तर्रार उप निरीक्षक , महिला उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
जिससे किसी भी गंभीर हालत में समाज में भेदभाव पैदा करने वालों को चिन्हित किया जा सके।यह कड़ा निर्देश जनपद की प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति जैन ने शुक्रवार को खेतासराय थाना परिसर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में दिया है।
बैठक में उपस्थित नगर के सभी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से उन्होंने अपील किया कि यह नगर आपका है आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाए रखना आपकी पहली जिम्मेदारी है। आपके हर कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने के लिए खेतासराय के तेज तर्रार थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उनकी पूरी पुलिस टीम मौजूद रहेगी।
बैठक में उपस्थित नगर पंचायत खेतासराय के चैयरमैन वसीम अहमद, सभासद शमीम अहमद ,गयासुद्दीन, सतीश यादव पिंकू, भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय, धर्म रक्षक मनीष गुप्ता , भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू,
कपूर चंद जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, व्यापारी नेता मंजय गुप्ता, शांति भूषण मिश्र,
सैयद ताहिर, फारूक आजम, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, गौरव मौर्य,नवाब अहमद, सभासद इलियास उर्फ मोनू मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिया कि हम लोग हर संभव सहयोग करेंगे।
इस मौके पर एसडीम शाहगंज कुणाल गौरव, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, लेखपाल विवेक सिंह ठाकुर , लेखपाल राहुल मौर्य, डिप्टी एसपी अजीत चौहान,
उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक उप निरीक्षक संजय पांडे उप निरीक्षक लल्लू सिंह तारीख अंसारी शैलेंद्र राय अंबिका यादव आशुतोष तिवारी अन्य उपस्थित रहे। होली और रमजान के इस पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की गई है। खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने नगर वासियों से इस त्यौहार को आपसे प्रेम और मिठास के बीच मनाए जाने की अपील किया है।
उन्होंने कहा कि शरारती तत्व कोई भी होगा , उसे चिन्हित किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें