भारत मंडपम की घटना पर भाजपा का प्रहार, राष्ट्रहित सर्वोपरि: राजेश श्रीवास्तव

दीपक श्रीवास्तव 
भारत मंडपम की घटना पर भाजपा का प्रहार, राष्ट्रहित सर्वोपरि: राजेश श्रीवास्तव

जौनपुर। भारत मंडपम में आयोजित एक वैश्विक कार्यक्रम के दौरान हुई कथित घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने बयान जारी कर इसे राष्ट्र के आत्मसम्मान से जुड़ा विषय बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकत केवल राजनीतिक भूल नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाली है। उनके अनुसार, कांग्रेस पार्टी सत्ता की हताशा में भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का विरोध अब केवल भाजपा तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि देश की प्रगति और उपलब्धियों तक पहुंच गया है।
राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र पहले या राजनीति पहले—इस सवाल पर भाजपा का रुख स्पष्ट है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जो भारत के साथ खड़ा है, वही स्वीकार्य है और जनता आने वाले समय में निर्णय करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि सशक्त हुई है और विश्व पटल पर देश का मान बढ़ा है।
भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी दलों को देश की प्रतिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ