खेल में अनुशासन अत्यधिक महत्वपूर्ण है: जिलाधिकारी

दीपक श्रीवास्तव 
खेल में अनुशासन  अत्यधिक  महत्वपूर्ण है: जिलाधिकारी 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित टी डी कॉलेज के  65 वें वर्षिक खेल कूद समारोह महाविद्यालय के उमानाथ सिंह स्टेडियम में प्रारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित करके 65वें वर्षिक खेल को समारोह के शुभारंभ की विधिवत  घोषणा किया और खिलाड़ियों को  आशीर्वचन  प्रदान करते हुऎ कहा  कि खेल में अनुशासन अत्यधिक  महत्वपूर्ण है सभी को अनुशासन  में रहकर जीवन को उच्चतम शिखर पर ले जाना चाहिए। 
इस अवसर पर  प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे  सिंह ने अपने  स्वागत भाषण में कहा  कि विद्यार्थियों के  सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद अत्यधिक महत्वपूर्ण है और  इस तरफ के आयोजन से प्रतिभा उभरने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर  प्रो. हिमांशु सिंह तथा अनुशास्ता मंडल के  समस्त सदस्य उपस्थित थे । इस अवसर  महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर हरी ओम त्रिपाठी, प्रोफेसर राहुल सिंह, प्रोफेसर माया सिंह, डॉ  विपिन कुमार सिंह , डॉ प्रशांत कुमार पांडेय,डॉ रमेश चंद्र यादव,  डॉ अजय कुमार सिंह,आदि उपस्थित  होकर  आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया ।  उदघाटन समारोह का संचालन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे एवं अतिथियों के प्रति आभार प्रोफेसर शेखर सिंह ने किया। वार्षिक खेलकूद का समापन और पुरस्कार वितरण 17 फरवरी को अपरान्ह में  सम्पन्न होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ