दीपक श्रीवास्तव
पत्नी से विवाद में युवक ने लगाई फांसी मौत
जौनपुर,27 फरवरी । यूपी के जौनपुर स्थित बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटना की जानकारी पत्नी सीमा देवी को हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक संतोष कुमार सरोज अपनी ससुराल नेवासा में रह रहा था। वह राजगीर मिस्त्री के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों के अनुसार युवक ने पत्नी से किसी बात से नाराज होकर उसने घर के कमरे में फांसी लगा ली।
जब पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और दरवाजा अंदर से बंद मिला तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और एम्बुलेंस से नौपेड़वा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक निःसंतान था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें