प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए :जिला जज


दीपक श्रीवास्तव 
प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए :जिला जज
पुलिस लाइन में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन


जौनपुर,22 फरवरी। यूपी के जौनपुर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन जौनपुर में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज सुशील कुमार शशि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी अजय विष्ट, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील कुमार सिंह तथा बार संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम से हुई। कंपोजिट विद्यालय मेयदीपुर के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस मौके पर
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ जिला जज सुशील कुमार शशि ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय दिलाना शासन की प्राथमिकता है और न्यायपालिका समाज के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। जिला जज ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी भूमिका को सराहा।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार पांडेय एवं अदिति श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ