राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिन्द ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

दीपक श्रीवास्तव 
राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिन्द ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

महिला सशक्तिकरण व शिक्षा बजट पर मुख्यमंत्री से गीता बिन्द की चर्चा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर महिला सशक्तिकरण एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
भेंट के दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कुछ नई प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र लागू किए जाने के संबंध में सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने महिला हितों से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक को सकारात्मक एवं सार्थक बताया गया। प्रदेश सरकार के बजट 2026-27 में बालिकाओं हेतु सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए 300 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। यह सुविधा माध्यमिक शिक्षा स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की भी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये मासिक मानदेय तथा अनुदेशकों को 17,000 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा, जिसकी भुगतान व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने इन निर्णयों को विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ