यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को कुल 7,176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा

दीपक श्रीवास्तव 
यूपी बोर्ड परीक्षा  के छठवें दिन बुधवार को कुल 7,176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा 
जौनपुर ,25 फरवरी । यूपी के जौनपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा  के छठवें दिन बुधवार को कुल 7,176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दिन पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षाएं हुईं, जबकि दूसरी पाली में केवल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। इस विषय के लिए 76,969 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72,736 उपस्थित हुए और 4,233 अनुपस्थित रहे।

इसी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने संगीत वादन की परीक्षा दी, जिसके लिए 251 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 218 ने परीक्षा दी, जबकि 33 अनुपस्थित रहे। संगीत गायन विषय के लिए 140 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 132 उपस्थित हुए और 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों ने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी। इस विषय के लिए 48,756 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 46,847 उपस्थित हुए और 1,909 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा भी हुई, जिसके लिए 14,951 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13,958 ने परीक्षा दी और 993 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ