विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम भजन गाने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात :अलका झा
मुंबई ,22 जनवरी।।500 वर्षों की लंबे इंतजार के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से भगवान राम लाल एक बार फिर अयोध्या में विराजमान हो गए हैं। जिसका साक्षी पूरा विश्व पूरा देश बना यही नहीं इस पल को हर कोई अपने अपने ढंग से यादगार बनाने में जुटा रहा। क्या कोई बड़ा क्या कोई छोटा हर आदमी ने भगवान राम की स्थापना को लेकर अपनी श्रद्धा भक्ति से पूजा अर्चना किया। जहां देश के जाने-माने कलाकारों द्वारा तमाम तरह की भक्ति में भजन भक्ति भावनाओं से ओत प्रोत गाने प्रस्तुत किए गए तो वही जौनपुर की बहू अलका झा ने भी माया नगरी मुंबई में एक बार फिर अपनी आवाज का जादू बिखेरा और भगवान राम के आगमन और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहतरीन ढंग से एक बड़े जलसे में लोगों को अपने गाने के माध्यम से झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग अलका झा के गाने पर देर रात्रि तक नाचेते गाये और झूमते रहे ।अलका के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे थे ऐसा लग रहा था मानो अयोध्या भी मुंबई में आ गई हो।
देर रात कार्यक्रम के उपरांत बात करते हुए अलका ने बताया कि उन्हें खुद इसका एहसास नहीं हो रहा था कि आज इतनी बड़ी भीड़ जो कभी तमाम तरह के फिल्मी गानों की डिमांड किया करते थे आज वह सभी सिर्फ और सिर्फ भगवान राम की गानों को ही सुनना पसंद कर रहे थे ऐसा लगता है कि भगवान राम अयोध्या से चलकर लोगों के हृदय में विराजमान हो चुके हैं क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या युवा के क्या युक्तियां सभी के जुबा पर सिर्फ जय श्री राम का नारा गूँज रहा था। आज माता शीतला की कृपा से भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इतने बड़े कार्यक्रम में भगवान श्री राम के भजनों को गाने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें