सेवा की राह में लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने रचा नया अध्याय, पहली बार मिला LCIF का प्रतिष्ठित Chevron सम्मान


दीपक श्रीवास्तव 
सेवा की राह में लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने रचा नया अध्याय, पहली बार मिला LCIF का प्रतिष्ठित Chevron सम्मान 
जौनपुर। मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) की ओर से क्लब को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित Chevron सम्मान पहली बार प्रदान किया गया है। यह सम्मान क्लब में Melvin Jones Fellowship (MJF) recipient बनने के उपलक्ष्य में दिया गया है। यह उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के सदस्यों को पूर्व में भी Melvin Jones Fellowship की उपाधि प्राप्त होती रही है, लेकिन MJF recipient बनने के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाने वाला LCIF Chevron सम्मान क्लब को पहली बार प्राप्त हुआ है। इस लिहाज से यह उपलब्धि क्लब की सेवा यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है।

इस उपलब्धि के साथ वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष श्री अतुल सिंह का कार्यकाल भी विशेष रूप से उल्लेखनीय हो जाता है।उनके कार्यकाल में  लायंस क्लब क्षितिज को 321E के लगभग 150 क्लब में बेस्ट क्लब अवार्ड भी मिल चुका है उनके नेतृत्व में क्लब ने सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया और मानवीय सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की। क्लब परिवार में श्री अतुल सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल की इस उपलब्धि को विशेष सम्मान और गौरव के साथ देखा जा रहा है। LCIF के चेयरपर्सन एवं तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फैब्रिसियो ओलिवेरा द्वारा क्लब अध्यक्ष श्री अतुल सिंह को संबोधित बधाई पत्र में इस उपलब्धि के लिए क्लब को शुभकामनाएं दी गई हैं।  यह Chevron क्लब की स्थानीय समुदाय के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज को पहली बार यह सम्मान प्राप्त होना क्लब की सामूहिक सेवा भावना और निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है।
Melvin Jones Fellowship कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सहयोग से LCIF द्वारा विश्वभर में विभिन्न मानवीय सेवा परियोजनाओं को सहायता प्रदान की जाती है। ऐसे में क्लब को मिला यह Chevron केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि मानवीय सेवा के व्यापक वैश्विक अभियान से क्लब की सहभागिता का भी प्रतीक है। क्लब को प्राप्त 2025-26 का Chevron अब क्लब के बैनर की शोभा बढ़ाएगा, जो आने वाले वर्षों में क्लब की इस विशेष उपलब्धि की याद दिलाता रहेगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्लब के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री अतुल सिंह को विशेष रूप से बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि क्लब की पूरी टीम की सामूहिक सेवा भावना का परिणाम है और यह सम्मान भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ समाज एवं मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ