दीपक श्रीवास्तव
वाराणसी कमिश्नरेट में आईपीएस अधिकारियों का भव्य विदाई समारोह
वाराणसी कमिश्नरेट कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में 22 सितंबर 2026 को एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्थानांतरित आईपीएस अधिकारी प्रमोद कुमार (2015 बैच) और श्रुति श्रीवास्तव (2020 बैच) को भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य हुआ। साथ ही, पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण और आधारभूत व्यवस्थाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा।
समारोह के दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, काशी जोन के गौरव बंशवाल, वरुणा जोन के राजेश पाण्डेय, गोमती जोन की *डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान, और वरुणा जोन एडीसीपी लेडी सिंघम लिपि नगायच* सहित कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें