दीपक श्रीवास्तव
भगवान विश्वकर्मा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, गणेश उत्सव के पांचवें दिन गूंजे जयकारे
जौनपुर। भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश उत्सव को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। रामपुर क्षेत्र के इमिलिया घाट पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं एवं उनकी रचनाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के बीच भगवान विश्वकर्मा को विदाई दी। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।
वहीं, क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन, आरती एवं भजन-कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक एवं विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
गणपति बप्पा के जयकारों से पूजा पंडाल और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ गणेश भगवान की आरती में भाग लिया।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🚩
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें