आयुष मंत्री से मिला आयुर्वेदिक-यूनानी डायरेक्टरेट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

दीपक श्रीवास्तव 
आयुष मंत्री से मिला आयुर्वेदिक-यूनानी डायरेक्टरेट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
लंबित मांगों के निस्तारण का दिया आश्वासन, प्रमुख सचिव आयुष को निर्देश देने की बात


लखनऊ, 23 अगस्त। आयुर्वेदिक एवं यूनानी डायरेक्टरेट मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय महामंत्री दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में  आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में आयुष मंत्री को पत्रक सौंपकर उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने एकल वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति, वरिष्ठ सहायक पद के पुनर्गठन, स्थायीकरण, समायोजन तथा एसीपी से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान आयुष मंत्री ने संघ की मांगों के निस्तारण में आ रही कठिनाइयों और प्रक्रियागत अड़चनों के बारे में जानकारी ली।
प्रांतीय महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने विभिन्न मांगों से जुड़े विषयों और उनके समाधान में आ रही समस्याओं के संबंध में आयुष मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किए जाने का अनुरोध किया।
आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगों के निस्तारण के लिए प्रमुख सचिव आयुष को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के आश्वासन पर आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित मांगों का जल्द समाधान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ