दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर, 23 सितंबर । श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में मंगलवार देर रात भाजपा के संस्थापक सदस्य, संगत-पंगत संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आरके सिन्हा ‘बाबूजी’ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। रूहट्टा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर एवं भगवान शिव मंदिर में आरती-पूजन और दर्शन के बाद भजन-कीर्तन हुआ। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने कहा कि आरके सिन्हा हमेशा समाजसेवा के लिए समर्पित रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा धूमधाम से निकालने का संकल्प लिया।
श्री चित्रगुप्त धर्मशाला के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट और प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि 11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर रूहट्टा स्थित मंदिर और धर्मशाला में भव्य सजावट की जाएगी।
अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव और राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के आराध्य हैं। कायस्थ समाज 11 नवंबर को पूजन और शोभायात्रा के माध्यम से उत्सव मनाएगा।
कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ‘अज्जू’ और राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि जिले के सभी कायस्थ संगठन शोभायात्रा में एक साथ शामिल होंगे। छूटे संगठनों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव और शोभायात्रा प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ ने बताया कि नवरात्र में 51 सदस्यीय पूजन महासमिति की घोषणा की जाएगी। इसमें सर्व समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम में बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, उमेश श्रीवास्तव, अश्विनी अस्थाना, मनीष श्रीवास्तव, अमित निगम, विजय श्रीवास्तव ‘बंटू’, रजत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजक अजय वर्मा ‘अज्जू’ ने सभी के प्रति आभार जताया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें