सात वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

दीपक श्रीवास्तव 

सात वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

जौनपुर, 30 अगस्त। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बरसठी पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में रविवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गहली गांव में दबिश देकर सातों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बसन्तलाल सरोज (40), नन्दलाल सरोज (44), संतलाल सरोज (51), सोना देवी (38), बेबी देवी (40), शिवदेवी (48) और शूदेवी (50) शामिल हैं। सभी गहली गांव के निवासी हैं।

इस संबंध में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी माड़ियाूं विजय चौधरी ने बताया कि, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं द्वारा 12 अगस्त 2026 को धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत जारी कार्रवाई के क्रम में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत हुआ था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपितों के घर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ