दीपक श्रीवास्तव
मीरगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जौनपुर,09 अगस्त। यूपी के जौनपुर में मीरगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने रविवार को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सुजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह की पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि
गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत चौहान पुत्र नायब चौहान, निवासी मोलनापुर, थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर, के खिलाफ मीरगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वह मु0अ0सं0 93/26, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सुजीत चौहान के खिलाफ मीरगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 133/25, धारा 115(2), 352, 351(2), 109, 249, 3(5), 61(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 93/26, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें