दीपक श्रीवास्तव
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण
जौनपुर ,21 जुलाई। यूपी के जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप अद्यतन रखे जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी उपकरणों के रखरखाव एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें