एक सदस्य–एक पौधा' अभियान के तहत कायस्थ महासभा का बृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

दीपक श्रीवास्तव 
'एक सदस्य–एक पौधा' अभियान के तहत कायस्थ महासभा का बृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पेड़ प्रकृति संतुलन और मानव जीवन के लिए अनिवार्य हैं : राकेश श्रीवास्तव


जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संतुलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जौनपुर के तत्वावधान में सोमवार को शिवापार स्थित सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में 'एक सदस्य–एक पौधा' अभियान के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और समाज के गणमान्य लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव एवं जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरी मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि "पेड़ धरती का आभूषण हैं। वे शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।"
सरस्वती चिल्ड्रन एकेडमी के डायरेक्टर पी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय परिसर को अधिक से अधिक हरित बनाने का संकल्प दोहराते हुए सभी से पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दया शंकर निगम और सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, जय आनंद, एस.सी. लाल, श्याम रतन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव 'गुड्डू', राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, वर्षा सिंह, सत्यम सिंह, आयु सिंह, शिवांगी यादव, सूर्यांश श्रीवास्तव ,आराध्य यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना ने किया, जबकि अंत में सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ