दीपक श्रीवास्तव
व्यापारी कल्याण दिवस पर गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 जून को महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में 'व्यापारी कल्याण दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार एवं संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें व्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा सर्वाधिक कर अदा करने वाले व्यापारियों को 'भामाशाह सम्मान' से सम्मानित किया गया।
जौनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में गहना कोठी के मालिक विनीत सेठ को उनके उत्कृष्ट व्यापारिक योगदान और कर भुगतान के लिए 'भामाशाह सम्मान' प्रदान किया गया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने विनीत सेठ को मिले सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे पूरे व्यापारिक समाज के लिए गौरव का विषय बताया। सम्मान मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों, व्यापारियों और दुकानदारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से व्यापारिक समुदाय का मनोबल बढ़ता है और ईमानदारी से व्यापार एवं कर भुगतान करने की प्रेरणा मिलती है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें