मुकद्दस सफर हज से हाजियों की वापसी शुरू

दीपक श्रीवास्तव 
मुकद्दस सफर हज से हाजियों की वापसी शुरू 
 जौनपुर:सऊदी अरब के मक्का शहर से हज करके हाजियों के वापसी का सिलसिला अपने आखिरी चरण में पहुंच चूका है इसी सिलसिले में आज जौनपुर से हज पर जाने वालो का एक दस्ता चालीस दिनों की हज यात्रा पूरी करके वापस जौनपुर पहुंचा जिसमें उर्दू बाजार, सुतहट्टी बाजार, रिज़वी खां (अटाला के पीछे) समेत जिले के अलग अलग हिस्सो के हाजी शामिल हैं हाजियों के पहुँचने पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगो ने हाजियो का नारों की सदाएं बुलंद करके स्वागत किया और हज से वापसी पर मुबारकबाद देते हुए फूल मालाओ से स्वागत किया। इस मौके पर मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा की जौनपुर से कुल 68 लोग अलग अलग दिनों में हज यात्रा पूरी करके जौनपुर सकुशल वापस आ गए हैं।और इसके अलावा कुछ हाजी निजी कंपनीयों के माध्यम से गए थे वो भी वापस आ गए हैं इस बार जनपद से कुल 68 हाजी हज करके वापसी कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ