सोमवती अमावस्या पर सुंदरकांड पाठ, हवन व भव्य भंडारे का आयोजन

दीपक श्रीवास्तव 
सोमवती अमावस्या पर सुंदरकांड पाठ, हवन व भव्य भंडारे का आयोजन
श्री राम जानकी मठ गुलरघाट में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
जौनपुर। मलमास (पुरुषोत्तम मास) के समापन तथा सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राम जानकी मठ, गुलरघाट में सुंदरकांड पाठ, विशेष हवन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
धर्माचार्य पंडित रामप्रीति मिश्र ‘फलाहारी महाराज’ ने बताया कि पुरुषोत्तम मास प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर आता है। इस वर्ष इसके समापन के साथ सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने से धार्मिक महत्व और बढ़ गया। इसी अवसर पर उनके नेतृत्व में श्री राम जानकी मठ गुलरघाट में विशेष हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिसके चलते आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भास्कर पाठक, नान्हू पाठक, रवि अग्रहरी, कश्यप अग्रहरी, दिवाकर पाठक, सौरभ अग्रहरी, अवधेश मौर्य, भारद्वाज मिश्र, सचिन श्रीवास्तव (जिला मंत्री), जितेंद्र बहादुर सिंह (जिला अध्यक्ष), समरनाथ पाल (उपाध्यक्ष), जयेश सिंह (राष्ट्रीय बजरंग दल), संजय शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, रामकृष्ण उपाध्याय, सागर सिंह, संतोष कुमार, अजय पांडेय (जिला अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ