वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ भव्य स्नान, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

दीपक श्रीवास्तव 
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा का हुआ भव्य स्नान, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी


जौनपुर,29 जून । यूपी के जौनपुर में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को नगर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा का पारंपरिक स्नान महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का पवित्र स्नान कराया और पूजा-अर्चना की।
प्रातः 7 बजे हनुमान घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव शामिल हुए। जल कलश यात्रा चहारसू चौराहा, शाही किला और मानिक चौक होते हुए श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल पहुंची, जहां आचार्य डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का विधि-विधान से स्नान कराया गया।स्नान के उपरांत मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र ने भगवान का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर समिति के महामंत्री शिव शंकर साहू ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।
कार्यक्रम में रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, मुख्य ट्रस्टी सीए संजय गुप्ता, अनिल अस्थाना, नीलिमा गुप्ता, संध्या सेठ, राजेश सेठ, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, डॉ. राजेश तिवारी, विनय बरौतिया, मनोज गुप्ता, संतोष मिश्रा, दिनेश सेठ, सुशीला सिंह, नीरज श्रीवास्तव, जग्गू सेठ, भरत कपूर, सभासद नंदलाल यादव, सभासद बसंत प्रजापति, अरुण शर्मा, पंडित निशाकांत द्विवेदी, पंडित आशुतोष मिश्रा, रवि शर्मा, रविकांत श्रीमाली, गणेश साहू, भृगुनाथ पाठक, दिलीप  सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महामंत्री शिव शंकर साहू, रथ यात्रा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह तथा मुख्य ट्रस्टी संजय गुप्ता एवं राजेश गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ