दीपक श्रीवास्तव
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, पांच घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
गुस्साए परिजनों ने दो घंटे लगाया जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जौनपुर यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडों और हॉकी से जमकर मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ,क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य कराया।
दबंगों के हमले में सावन कुमार मौर्य (25), किरण देवी (45), नीरज मौर्य, धीरज मौर्य सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।।
इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि आज सुबह लाइन बाजार का धनीपुर और मीरपुर ग्राम का बॉर्डर एरिया के बीच में एक प्लॉट है रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में लड़ाई हुई थी इन दोनों पक्षों के बीच पहले भी लड़ाई हो चुकी थी जिसमें विधि कार्रवाई की गई थी मुकदमा दर्ज किया गया था इस बात को लेकर आज दोनों पक्षों में लड़ाई हुई है। ईट पत्थर भी चले हैं इसमें लगभग छह लोग घायल हुए हैं सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है घटना को लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त है बेसिक कार्रवाई की जा रही है यह भी इंश्योर करूंगा कि उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई होगी वह तुरंत और कठोरता से होगी जिसने भी मारपीट किया है उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस मामले में दो व्यक्तियों का नाम सामने आ रहा है कलेंदर बिंद और मुलेन्द्रर बिंद है कलेंदर खिलाफ पहले 10 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं जबकि मुनिदर के खिलाफ 6 दोनों का अपराधिक इतिहास है। इन लोगों को जिलाधिकारी द्वारा भी नोटिस दी जा चुकी है दोबारा की इस कार्रवाई पर हमारे द्वारा कठोरता कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित का आरोप है कि यह लोग दबंग किस्म के आदमी है और अक्सर मारपीट करते रहते हैं हमारे परिवार से उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है पहले भी यह हमारे परिवार से मारपीट कर चुके हैं इन लोगों द्वारा थाने पर पैसा दे दिया जाता है जिसके कारण हम लोगों को थाने से भगा दिया गया।घटना स्थल से महज कुछ दूरी पर पुलिस स्टेशन है बावजूद इसके पुलिस काफी देर बाद पहुंची है।पीड़ितों का आरोप है कि बगल के गांव के कुछ दबंग आए दिन मारपीट करते हैं और पहले भी दो-तीन बार हमला कर चुके हैं। एक पीड़ित ने आरोप लगाया कि लाइन बाजार थाना पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने से दबंगों के हौसले बढ़े हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें