दीपक श्रीवास्तव
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
जौनपुर, 01 फरवरी।जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जौनपुर से अपने घर तेजी बाजार जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा शाम करीब 7.45 बजे रविवार हाईवे पर हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस सेवा और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को नौपेड़वा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जैकी गौरव पुत्र रमेश सिंह, निवासी ग्राम कपूरपुर, थाना तेजी बाजार के रूप में हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें