कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को दीवानी न्यायालय

दीपक श्रीवास्तव 

कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को दीवानी न्यायालय पेशी आज 


जौनपुर में  कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में आरोपित भोला प्रसाद जायसवाल की मंगलवार को दीवानी न्यायालय के सीजेएम  कोर्ट में पेशी होगी ,भोला प्रसाद जायसवाल, शुभम जायसवाल के पिता, पर आरोप है कि उन्होंने फर्म शैली ट्रेडर्स के माध्यम से जौनपुर जिले की 12 फर्मों के जरिए लगभग 42.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। औषधि विभाग की जांच में यह सामने आया है कि इन फर्मों के नाम पर बिलिंग की गई है। पुलिस और एसआईटी इस मामले की गहन जांच कर रही है.इस मामले में भोला जायसवाल की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर उन फर्मों की वैधता और उनके द्वारा किए गए लेन-देन को लेकर। जांच एजेंसियों का ध्यान इस बात पर है कि क्या इन फर्मों के माध्यम से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।जौनपुर में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है।पहले भोला जायसवाल फिर विकाश नारावे फिर अंकित श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के दवा व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।जनपद के 20 से अधिक दवा व्यापारियों ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट और दीवानी न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिय प्रार्थना पत्र पेश किया था लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी की जमानत याचिका कार्ट ने निरस्त कर दिया था।पुलिस लगातार इन दवा व्यापारियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है साथ ही इनकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में लगी है।भोला जायसवाल की कोर्ट में पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।अब देखने ये होगा कि कल इस मामले में कोर्ट का क्या आदेश आता है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ