कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा शुरू, डीएम ने किया ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का निरीक्षण

दीपक श्रीवास्तव 
कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा शुरू, डीएम ने किया ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का निरीक्षण
जौनपुर, 18 फरवरी। यूपी के जौनपुर में डॉ. दिनेश चंद्र ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा–2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक बुधवार को परीक्षा शुरू होने के उपरांत अचानक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट सेल प्रभारी एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देश दिया कि सभी 206 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए।
डीएम ने बताया कि जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की निगरानी हेतु 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। हाईस्कूल में 77,042 तथा इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का दूरभाष नंबर 05452-318005 है। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 7905471191 एवं 9451962481 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ