सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत

दीपक श्रीवास्तव 
सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में प्रधान की मौत हो गई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्रधान रामजन्म यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खम्भौरा गांव के प्रधान रामजन्म यादव शहर से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि यह एक सोची-समझी साजिश का परिणाम हो सकता है।
मृतक रामजन्म यादव काफी मिलनसार व्यक्ति थे और हमेशा लोगों की मदद करते थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिस के जरिए लोगों का इलाज भी करते थे। अपने सेवा भाव के कारण वह कई बार प्रधान चुने गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ