सहायता फाइनेंस एंड लीजिंग प्रा. लि. की नई शाखा का भव्य उद्घाटन आज

दीपक श्रीवास्तव 
सहायता फाइनेंस एंड लीजिंग प्रा. लि. की नई शाखा का भव्य उद्घाटन आज
जौनपुर। जनपद में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत Sahayta Finance & Leasing Pvt. Ltd. की नई शाखा का शुभारंभ आज 18 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे किया गया। यह नई शाखा शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित किशन कॉम्प्लेक्स हाउस (ऊपर), शाही ईदगाह के सामने स्थापित की गई है।

कंपनी के अनुसार, “सहायता ग्रुप” के अंतर्गत संचालित यह संस्था आमजन को सुलभ एवं विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उद्घघाटन समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश जायसवाल  एवं डॉ. आलोक कुमार यादव  ने फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शाखा का उद्घघाटन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. आलोक यादव एवं डा. कमलेश जायसवाल ने कहा कि वित्तीय संस्थाएं स्वरोजगार और छोटे व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नई शाखा स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के सीएमडी श्री विनोद कुमार बिंद एवं एमडी श्री अनुप कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी के जीएम मनीष गुप्ता, डीएसएम आर.के. प्रजापति एवं बीएसएम मनोज कुमार मौर्य ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
नई शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को ऋण एवं लीजिंग सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ