पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है: अशोक चौरसिया

दीपक श्रीवास्तव 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है: अशोक चौरसिया 

भाजपा जिला कार्यालय पर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यशाला संपन्न


जौनपुर, 17 फरवरी । यूपी के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन की मजबूती, वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी अभियानों की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को व्यवहार में उतारना ही संगठन का मूल ध्येय है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क कौशल में दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सकें।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है और सभी पदाधिकारी मिशन मोड में जुटें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री पियूष गुप्ता, सुशील मिश्रा एवं अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह ‘दादा’, आईटी संयोजक रोहन सिंह, सह-संयोजक अवनीश यादव, सोशल मीडिया संयोजक सिद्धार्थ राय तथा जिला मीडिया प्रभारी अमोद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जिला प्रशिक्षण अभियान के संयोजक, सह-संयोजक, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का संकल्प दिलाया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ