अंशू के सहारे" ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

दीपक श्रीवास्तव 
अंशू के सहारे" ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया
जौनपुर। मानवता और सामाजिकता को समावेश करते हुए "अंशू के सहारे" ट्रस्ट ने अपना हाथ बढ़ाते हुए जौनपुर के ग्राम परियावां में एक शिव मंदिर की स्थापना किया है। यह संस्था गांव के जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी का वितरण करते हुए उनके साथ भी खड़ी है।
संस्था की संस्थापक मुख्य ट्रस्टी श्रीमती राधा सिंह ने बताया कि इस संस्था की स्थापना उन्होंने अपने एकलौते दिवंगत पुत्र अंशू सिंह की स्मृति में किया है। जिसमें उनके पति और नोएडा के उद्योगपति एल.बी. सिंह का सहयोग मिलता है। एल.बी.सिंह मूलरूप से परियावां के निवासी हैं। 
संस्था ने गांव के चौरा माता मंदिर प्रांगण में अंश्वेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना गत 6 फरवरी से 8 फरवरी तक विशिष्ट विधि विधान से पूजन करके किया। इस दौरान भगवान शिवलिंग को फलवास जलवास अन्नवास करते हुए गाँव के लोगो ने विशिष्ट ऊर्जा के साथ पूजन किया। 
सोमवार को ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंद 300 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। इसके पूर्व गाँव मे ट्रस्ट ने कम्बल वितरण भी किया था। ट्रस्ट की चेयरपर्सन राधा सिंह ने बताया कि आने वाले समय मे गाँव के विकास के लिए वह कृत संकल्प रहेंगी। 
इस अवसर पर बबई सिंह एल बी सिंह प्रतिमा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी आगन्तुकों का स्वागत सूरज सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ